Advertisement

फुसरो पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बोकारो जिला के हद में फुसरो के निर्मल चौक पहुंचने पर एक दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री गिरिडीह के मधुबन जा रहे थे।

इसी क्रम में सुबह केंद्रीय मंत्री मुंडा फुसरो में रुके। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा मधुबन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। मुंडा मधुबन में स्थानीय रहिवासियों से मुलाकात व संवाद करेंगे।

केंद्रीय मंत्री मुंडा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से मिलेंगे। जनता से यह जानकारी प्राप्त करेंगे कि केंद्र की योजना धरातल पर उतर रहा है या नहीं। मोदी सरकार की जो भी विकास योजनाएं हैं, उसका लाभ उन्हें मिला या नहीं आदि।

इस अवसर पर भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भारत यादव, जगन्नाथ राम, डॉक्टर उषा सिंह, अर्चना सिंह, टुनटुन तिवारी, रमेश स्वर्णकार, अनिल गुप्ता, रविंद्र प्रसाद सिंह, नवल किशोर सिंह, सुमन कुमारी, लालमोहन महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *