प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो पंचायत रहिवासी प्रवासी मजदूर संजय महतो, फलजित महतो, राजू महतो, चंद्रिका महतो एवं मुंडरो पंचायत के उत्तम महतो बीते 25 अप्रैल को पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। तब से परिजन चिंतित है और सकुशल वापसी को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे है।
वहीं उपरोक्त पांच प्रवासी मजदूरों के परिजनों से 21 जून को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने परिजनों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री व् विधायक ने प्रवासी मजदूरों के परिवारों वालों को विश्वास जताया कि सरकार लगातार प्रायासरत है। इस दौरान केंदीय मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय से संपर्क बनाए रखने और मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। साथ ही विदेश मंत्रालय से मुलाकात कर विषय वस्तु से पुनः अवगत करवाकर सभी प्रवासी श्रमिकों को सकुशल वतन वापसी पर विचार विमर्श करेंगे। पीड़ित परिजनों ने बताया कि वे बेहद चिंतित हैं और सरकार से जल्द कोई सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।
मौके पर प्रखंड प्रमुख आशा राज, बीडीओ निशा कुमारी, सीओ मुरारी नायक, गिरिडीह जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिप सदस्य दुर्गेश साहू, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, देवनाथ राणा, विनोद यादव, जिप सदस्य रीता प्रसाद, मुखिया तुलसी तलवार, भाजपा नेता माथुर प्रसाद, राजू सिंह, जिबलाल महतो, बबलू मंडल, सुदीप जायसवाल, जगदीश महतो, जय मंडल, छोटू मंडल, रवि सिंह, सोनू सिंह, दीपू मंडल, गोल्डेन जायसवाल, सतीश मंडल, राजेंद्र महतो, दिलीप साहू, प्रवीण जायसवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण रहिवासी मौजूद रहें।
![]()













Leave a Reply