ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ललपनिया स्थित तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन प्रबंधन द्वारा मजदूर समस्या समाधान में रुचि नहीं लेने की शिकायत को लेकर मजदूरों का प्रतिनिधिमंडल तेनुघाट स्थित बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से 19 मई को भेंट की।
मजदूरों का नेतृत्व कर रहे ठीकेदार मजदूर यूनियन के महासचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने कहा कि तेनुघाट थर्मल में काम करने वाले मजदूर पिछले एक माह से चरणबद्ध किंतु शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। महमूद ने कहा कि यह पहला अवसर है कि टीटीपीएस प्रबन्धन एक महीने में भी समस्याओं का निराकरण के लिए समय नहीं निकाल पायी है।
महमूद ने बताया कि उपर्युक्त स्थिति से एसडीओ को अवगत कराते हुए मजदूरों ने सड़क पर सत्याग्रह करने की सूचना दी है। एसडीओ मुकेश मछुआ ने बीते 10 मई के पत्रांक 777 तथा 15 मई के पत्र संख्या 801 द्वारा टीटीपीएस के महाप्रबंधक को पत्र भेज कर मजदूरों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए कहा है।
इस संबंध में यूनियन महासचिव महमूद ने बताया कि आश्चर्य की बात है कि टीटीपीएस मैनेजमेंट श्रम विभागों के निर्देशों का तो पालन करती नहीं है। देखा जा रहा है कि प्रशासन के पत्रों का महत्व नहीं दिया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में महमूद के अलावा ठेकेदार मजदूर यूनियन उपाध्यक्ष गेंदा केवट, उप महासचिव समीर कुमार हलदर, सचिव मुकुंद साव एवं डेगलाल महतो, जागेश्वर शर्मा, संतोष कश्यप, मोहन महतो, इमाम गजाली, उमेश राम, धनंजय सिंह, अजय भंडारी, जागेश्वर राम, फूलचंद मुर्मू, झल्लू हांसदा, किशन मांझी, सईद अंसारी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply