प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा एक फरवरी को संसद में पेश किए गए आम बजट पर भाजपा नेता एवं टुंडी विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी विक्रम पांडेय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
पांडेय ने पेश केंद्रीय बजट आम की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने बजट को गरीब, मध्यम वर्ग और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बताया। पांडेय ने कहा कि बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों के लिए की गई घोषणाएं सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाती हैं। कहा कि रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए गए कदम देश को आगे बढ़ाने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
![]()













Leave a Reply