एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। महिला संगठन ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने 23 जुलाई को देश के संसद में वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने केंद्रीय बजट को सभी वर्गों को निराश करनेवाला बजट करार दिया है।
ऐपवा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि केंद्रीय बजट ने बिहार के सभी वर्गों को निराश किया है। कहा कि पेश बजट में छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, महिला, छोटे व्यवसायी की बेहतरी के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। कहा कि रूटीन आवंटन, पूर्व स्वीकृत, निर्धारित व आवंटित योजना को आंकड़े की बाजीगरी कर बिहार के लिए सौगात बताया है।
वहीं उन्होंने कहा कि 3 लाख सलाना कमाई को टैक्स के दायरे में लाने से निम्न व मध्यम वर्ग की परेशानी बढ़ेगी। बजट भाषण समाप्त होते ही सेंसेक्स का गिरना भी जनविरोधी बजट का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि भारत में सबसे गरीब राज्य बिहार के रहिवासी विशेष राज्य का दर्जा मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन मोदी सरकार ने बिहारवासियों को निराश किया है। कहा कि बिहारवासी आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन सरकार को सत्ता से बेदखल कर बिहार के साथ किया गया अन्याय का बदला लेंगे।
![]()













Leave a Reply