Advertisement

हरिजन टोला ऑंगनवाडी केन्द्र के समीप से अज्ञात चोरो ने सोलर प्लेट को किया गायब

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला कद हद में बगोदर प्रखंड के बेको पूर्व पंचायत नीचे टोला मंदिर परिसर में लगे जल मीनार की सोलर प्लेट को अज्ञात चोरों ने बीते 26 अक्टूबर की रात्रि चोरी कर ली। यह जल मीनार तत्कालिन मुखिया मद द्वारा रहिवासियों की सुविधा हेतू लगाया गया था। ग्रामीण इस जलमीनार से लाभांवित भी थे।

बताया जाता है कि मंदिर से कुछ दूरी पर दस से पन्द्रह घर हरिजन बस्ती है। जहां के रहिवासियों को पानी की आपूर्ति उक्त जल मिनार से मिलती थी। साथ हीं साव वस्ती के रहिवासी भी इसी जल मिनार से पानी पिया करते थे। यही नहीं हरिजन टोला आँगनवाडी केन्द्र भी यहां स्थापित है। उसी कैंपस से अज्ञात चोरो द्वारा सोलर प्लेट चोरी होने से काफी परेशानी बच्चों को होगी।

इस संबंध में उक्त पंचायत के पूर्व उप मुखिया प्रितम साहु ने 27 अक्टूबर बताया कि अज्ञात चोरो के द्वारा बीती रात्री घटना का अंजाम दिया गया। सुबह होने पर जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना बगल के वरिय समाजिक कार्यकर्ताओं को दिया। वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों ने बेको पूर्वी पंचायत के मुखिया तारा देवी को दी गई। मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी ने कहा की असमाजिक तत्वों ने उक्त काम को अंजाम दिया है।

कहा कि वैसे यह जलमीनार मंदिर परिसर मे लगाया गया गया था जहाँ छोटी बडी काम उपयोगी था। साथ हीं हरिजन टोला आँगनवाडी केन्द्र के ठिक बाहर लगा हुआ था। खास कर महिलाओं में सोलर प्लेट चोरी होने से काफी परेशान दिख रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *