रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गांव चलो अभियान के तहत बोकारो के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारका बैठा ने 2 अगस्त को जिला के हद में दांतू पंचायत में चल रहे योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार निरीक्षण के क्रम में अबुआ आवास, आम बागवानी का स्थलीय निरीक्षण भू अर्जन पदाधिकारी बैठा ने किया। यहां कार्य संतोषजनक पाया गया। साथ ही मध्य विद्यालय स्कूल का निरीक्षण किया गया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने मुखिया के काम को अच्छा बताया।
गांव चलो अभियान निरिक्षण के मौके पर मुखिया चंद्रशेखर नायक, पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र कुमार, पंचायत सेवक धरणीधर सिंह, रोजगार सेवक रामू मांझी, सीआरपी दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply