Advertisement

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश का चौमुखी विकास होगा-हरि चरण सांडिल

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। लगातार हो रहे देश की प्रगति का पर्याय बन गये है हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश का चौमुखी विकास संभव है।

भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा पश्चिम सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष हरिचरण साण्डिल ने 20 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए साधुवाद दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में देश को एक नया मुकाम मिलेगा। देश की पहचान देश-विदेश के साथ अन्य स्थानों में भी बनेगी।

उन्होंने कहा कि भारत की पहचान एवं तिरंगे को ऊंचाई पर ले जाना है। यह पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षों से निरंतर देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे विकास का कार्य जारी है।

भाजपा एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सांडिल ने विश्वास जताया है कि मोदी के दिशा-निर्देशन में देश में बेरोजगारी, गरीबी, भूखमरी एवं कृषि जैसी बुनियादी समस्याओं को सही दिशा निर्देशन मिलेगा एवं समस्याएं दूर होगी। देश फिर से विकास की ओर नए सिरे से अग्रसर होगा तथा पीएम मोदी के मार्गदर्शन मे देश का चौमुखी विकास होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *