Advertisement

खड़ी ट्रक में अनियंत्रित बोलेरो ने मारी टक्कर, बोलेरो सवार 11 यात्री जख्मी

सीतामढ़ी व् मुजफ्फरपुर के रहने वाले जख्मी देवघर में जलाभिषेक कर लौट रहे थे।

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर थाना क्षेत्र के शिवबचन चौक के निकट बाईपास मार्ग पर बीते 7 सितंबर की देर रात एक खड़ी ट्रक में अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बोलेरो सवार 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज़ थी कि मौके पर अफ़रा तफ़री का माहौल बन गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय रहिवासी और राहगीर घटनास्थल पर दौड़ पड़े। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सोनपुर के स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने आठ घायलों को बेहतर इलाज के लिए वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया।

बताया जाता है कि उक्त सड़क हादसे में घायल श्रद्धालु सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी जख्मी बोलेरो पर सवार होकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा धाम में जलाभिषेक कर लौट रहे थे।

पहलेजा धाम से जल लेकर बाबा गरीबनाथ पर चढ़ाने की थी कामना

बताया जाता है कि बोलेरो सवार यात्रियों की कामना थी कि वे सोनपुर स्थित पहलेजा घाट धाम से जल लेकर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे, लेकिन उनकी यह ईच्छा बीच रास्ते में दुर्घटना का शिकार होने के कारण धरी की धरी रह गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घायलों में 50 वर्षीय कैलाश महतो, पिता ज्ञानचंद महतो, जमाहिर महतो, पिता झामलाल महतो, ग्राम बथआसले, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी, 40 वर्षिया इंद्रासन देवी, पति कैलाश महतो, ग्राम राजखंड, थाना मुजफ्फरपुर, 45 वर्षिया माहेश्वरी देवी, पति जमाहिर महतो, 40 वर्षिया सुशीला देवी, पति रविन्द्र महतो, 45 वर्षीय शंभू महतो, पिता ज्ञानचंद महतो, 12 वर्षीय मनीष कुमार, पिता कैलाश महतो, 40 वर्षिया शनिचरी देवी, पति शंभू महतो शामिल है। इस संबंध में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि सभी घायलों की स्थिति नियंत्रण में है और उपचार जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *