Advertisement

बेलगाम जंगली हाथियों ने दादा और पोते को उतारा मौत के घाट

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बेलगाम जंगली हाथियों ने बोकारो के महुआटांड़ में दादा और पोते को एकसाथ मौत के घाट उतार दिया। दो दिनों में हाथियों के हमले में पांच रहिवासियों की मौत से गोमिया, पेटरवार, नावाडीह तथा कसमार क्षेत्र में भय व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में महुआटांड के गंगापुर में बीते 6 फरवरी की संध्या जंगली हाथी के हमले से दादा और पोते की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 5 फरवरी की अगले सुबह भी हाथियों के हमले से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत हो गई थी। ज्ञात हो कि बेलगाम जंगली हाथियों ने अब तक दर्जनों रहिवासियों को मौत के घाट उतार चुका है। हाथियों के दहशत से क्षेत्र के रहिवासियों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। रहिवासी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। घरों से निकलने से भी डर रहे हैं। इन मौतों से गांव में मातम पसर गया है।

वही घटनास्थल पर जिला परिषद अध्यक्ष बोकारो सुनीता देवी, गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, अंचल अधिकारी आफताब आलम, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी जागेश्वर बिहार, थाना प्रभारी महुआटांड़, वन विभाग के पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा एवं सुविधा देने की बात कही। साथ हीं महुआटांड़ में जगह-जगह स्ट्रीट लाइट लगाने की बात कही गयी है।

वहीं वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि हाथियों को भगाने के लिए टीम बंगाल, पेटरवार एवं कुजू से आ रही है। कहा गया कि जंगली हाथी अभी गोमिया प्रखंड के हद में खखंडा के जंगलों में विचरण कर रहे हैं, जहां वन विभाग ने हाथियों पर नजर बनाए रखा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *