Advertisement

अनाधिकृत रूप से जिला समिति का भंग करना संघटन संस्कृति के विरुद्ध-महामंत्री 

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के महामंत्री बृजबिहारी शर्मा ने 12 फरवरी को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला समिति का भंग करना संघटन संस्कृति के विरुद्ध करार दिया है।

विग्यप्ति में शर्मा ने कहा है कि पिछले दिनों किरीबुरू में अनाधिकृत कार्यक्रम सह पिकनिक के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति का भंग करना संघटन संस्कृति के विरुद्ध है। जिसमें प्रदेश का कोई पदाधिकारीगण उपस्थित नहीं थे।

उन्होंने कहा कि जिला मंत्री हरिचरण सांडिल को भी जानकारी नहीं दी गई थी। जिसको प्रदेश स्वीकार नहीं कर सकते हैं। अब अगले आदेश तक जिला मंत्री हरिचरण सांडिल ही रहेगा। पूरे जिले में संगठन को देखेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *