Advertisement

मांगो को लेकर एसडीओसीएम प्रबंधन के साथ यूकोवयू की वार्ता

मजदूरों की समस्या का निराकरण प्रबंधन की शीर्ष प्राथमिकता-पीओ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम परियोजना कार्यालय में 2 जून को पीओ के साथ युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (यूकोवयू) प्रतिनिधियों ने एजेंडा वार्ता की।

बैठक में यूकोवयू ने अपनी 10 सूत्री मांग रखी। आयोजित बैठक में यूकोवयू की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दूबे की अगुवाई में पीओ को मजदूर समस्या से अवगत कराया गया। बैठक में क्षेत्रीय सचिव भीम महतो और अध्यक्ष जितेंद्र दूबे ने कहा कि खदानों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। अधिक से अधिक उत्पादन कराने में श्रमिक संगठन अपनी पूरी भागीदारी देगी।

कहा कि मुख्यालय की ओर से मिले लक्ष्य को पाने के लिए प्रबंधन मशीनों का रख रखाव सही तरीके से करे, ताकि उत्पादन में बाधा उत्पन्न न हो। कहा गया कि उत्पादन उत्पादकता के साथ-साथ प्रबंधन मजदूरों के मूलभूत सुविधाओं का भी ख्याल रखे। सेफ्टी और पीसीसी बैठक आदि नियमित किया जाए, तभी समस्याओं का निदान समय पर हो सकता है।

इस अवसर पर पीओ शैलेश प्रसाद ने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मजदूरों की समस्या का निराकरण प्रबंधन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसके लिए यूनियन प्रतिनिधियों को प्रबंधन को सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के सहयोग से ही एसडीओसीएम का उत्पादन लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल्याणी को पहले से बेहतर बनाने को प्रबंधन स्तर पर काफी सुधार की गई है।

बैठक में मैनेजर राजीव कुमार सिंह, ईएंडएम इन्जीनियर अभिषेक कुमार, कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम, इंजिनियर सिविल राम लखन, पीई कुमार अमित, सहायक अभियंता किशन राय, यूकोवयू ढोरी क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जवाहरलाल यादव, बुटल महतो, राम नारायण महतो, राजेंद्र रविदास, ओमप्रकाश, बाणेश्वर महतो, गणेश महतो, संदीप गिरी, राजकुमार, राजेंद्र रविदास के अलावे यूनियन सदस्य व् कामगार मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *