एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोल इंडिया द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर सलाना बोनस समझौता में बेहतर बोनस राशि भुगतान को लेकर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने हर्ष व्यक्त किया है। यूनियन ने अपने नेता लखन लाल महतो, हरिहर सिंह सहित पांचो सेंट्रल ट्रेड यूनियन को इसके लिए साधुवाद दिया है।
इसे लेकर 26 सितंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी वन फाइव के समक्ष यूसीडबल्यूयू द्वारा बैठक किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के रामविलास रजवार ने कहा कि कोयला मजदूरों की चट्टानी एकता तथा पांचो ट्रेड यूनियन नेताओं की सूझबूझ से हीं कोयला श्रमिकों को को एक लाख तीन हजार बोनस देने पर कोल इंडिया प्रबंधन सहमत हो सका। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा थी कि इसबार मजदूरों को कम से कम एक लाख अवश्य बोनस मिलेगा, लेकिन पांचो सेंट्रल ट्रेड यूनियन के अथक प्रयास से इससे तीन हजार अधिक बोनस मिल रहा है। यह स्वागत योग्य है। उन्होंने इसके लिए अपने नेता लखनलाल महतो सहित पांचो ट्रेड यूनियन नेताओं को साधुवाद दी।
मौके पर कमाल वारसी, अनिल प्रसाद रजवार, मो. याकुब अंसारी, राज कुमार यादव, नागेश्वर गोप, आलम नंबर वन, राजेश, मो. हाशिम, दारू राम, सिवनी दास, नरसिंह, मोती रजवार, मोती रविदास, दिलीप टुड्डू, रतिया तुरी, कैलाश रविदास, कार्तिक हेंम्ब्रम, किशोर नायक, भिखू लोहार, निर्मलिया देवी, सुगन यादव, नासिर अंसारी, परन गंझू आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply