Advertisement

दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की गई जान

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। गोमिया ललपनिया मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो स्थानीय युवकों की मौत हो गयी। दोनों मृतको के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया-ललपनिया मुख्य मार्ग पर 9 दिसंबर को लगभग 4:30 बजे तुलबुल रहिवासी स्वर्गीय सुभाष प्रजापति का 38 वर्षीय पुत्र रवि प्रसाद मोटरसाइकिल में सवार अपने दो दोस्तों के साथ ललपनिया से अपने घर की ओर लौट रहा था। वही जगरनाथ महली के 16 वर्षीय पुत्र मनसू महली अपने घर होसिर नैया गांव से परिचित 4 वर्षीय बच्चे को बिठाकर ललपनिया की ओर जा रहा था। समीप के ही आवासीय विद्यालय के घुमावदार मोड़ में दोनो मोटरसाइकिल सवार की जोरदार टक्कर हो गयी। उक्त टक्कर में घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। साथ बैठे दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटनास्थल पर मौजूद रहिवासियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद रामगढ़ स्थित निजी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा हैं। परिजनों के अनुसार 4 वर्षीय बच्चे की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक रवि प्रसाद के दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना से पत्नी एवं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही मनसू महली के परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से दोनों गांव में मातम पसरा है।

घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कागजी कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को अंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। वही गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो एवं अंचल अधिकारी आफताब आलम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की जानकारी ली, साथ ही कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजे की राशि कागजी प्रक्रिया के बाद दी जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *