प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। जंगली हाथियों के झुंड (समूह) से बिछड़े एक हाथी ने कहर मचाते हुए दो महिला तथा एक वृद्ध की जान ले ली है। उक्त हाथी के कहर से गोमियां क्षेत्र के सुदूरवर्ति जंगलो में रह रहे रहिवासी पूरी तरह भयभीत हैं।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के सुदूरवर्ती जंगल चलियाटांड तथा कोदवाटांड में झुंड से बिछड़े हाथी के आतंक से रहिवासी पूरी तरह भयभीत हैं। बताया जाता है कि 25 फरवरी की अहले सुबह लगभग 4:30 बजे हाथी ने नित्य कार्य के लिए बाहर गई महिला को बुरी तरह से रौंद दिया। आनन फानन में उसे गोमियां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए बोकारो रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार तुलबुल पंचायत के चलिया टांड़ निवासी अशोक किस्कु की 25 वर्षिया पत्नी सुहानी हेंब्रम की मौत बोकारो जेनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) में हो गया। वही दूसरी मौत भीमतुरी की 45 वर्षीय पत्नी मंजरी देवी भी हाथी के हमले से बच न सकी और उसकी मौत हो गई।
वही ललपनियां के कोदवाटांड़ में 70 वर्षीय बुजुर्ग सानु मुर्मू को हाथी ने अपना शिकार बनाया। रहिवासियों के अनुसार जंगली हाथी ने अपनी सुंढ से उठाकर उसे जमीन पर पटक दिया और अपने पैरों से दबाकर उसे मार डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इन तीन मौतो से आसपास के रहिवासी बुरी तरह से डरे सहमें हैं।
![]()













Leave a Reply