Advertisement

पुलिस के चाक चौबंद व्यवस्था के दावे के बावजूद मोहर्रम पर घटी दो अप्रिय घटना

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले में 6 जुलाई को शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम पर्व मनाया गया। इस दौरान जिले में घटित दो अलग अलग घटनाओं ने पुलिस के दावो को पोल खोलकर रख दी है।

बताया जाता है कि जिला के हद में पातेपुर प्रखंड के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा में बस की ठोकर से ताजिया जुलूस में शामिल दो युवक घायल हो गए। जिसके बाद आक्रोशित रहिवासियों ने बस में आग लगा दी। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर स्थानीय रहिवासियों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर की तरफ से महादेव बस सवारी लोड कर हाजीपुर आ रही थी। इसी दौरान चिकनौटा के निकट सड़क पर ताजिया जुलूस निकल रहा था। बस चालक द्वारा लगातार हॉर्न बजाने के बाद भी जुलूस में शामिल रहिवासियों ने सड़क मार्ग से हटना मुनासिब नहीं समझा। जिसके कारण उक्त घटना घटित हो गया। दूसरी घटना जिला के हद में देसरी थाने के देसरी सब्जी की है, जहां मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान आजाद अखाड़े और पगला अखाड़े के युवाओं के आपस में भीड़ जाने से वहां तनाव का माहौल हो गया। स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

एक अन्य जानकारी के अनुसार मोहर्रम के मौके पर जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित जाढुआ में जहां कर्बला है वहां सभी ताजिया का मिलान होता है, यहां दो दिन का मेला लगता है। उस मेले का 6 जुलाई को नगर परिषद हाजीपुर की सभापति संगीता कुमारी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस स्थान पर नगर थाने की पुलिस के अलावे सुरक्षा के करें इंतजाम किए गए हैं। उपरोक्त घटनाओं के अलावे जिले से मोहर्रम पर किसी भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *