Advertisement

मेघाहातुबुरु खदान स्क्रैप यार्ड से दो संदिग्ध धराएं

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल की मेघाहातुबुरु खदान के स्क्रैप यार्ड में घुसकर स्क्रैप चोरी का प्रयास करते दो संदिग्ध को खदान की सुरक्षा में तैनात सीआईसीएफ के निगरानी विभाग के जवानों ने पकडा़। हालांकि दोनों युवक स्क्रैप की चोरी करने से पहले हीं पकडे़ गये, जिस कारण सीआईसीएफ ने दोनों युवकों को पहली व आखिरी हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार पकडे़ गये दोनों युवक मेन मार्केट किरीबुरु के बताये जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से सीआईसीएफ की सक्रियता की वजह से मेघाहातुबुरु खदान से स्क्रैप की चोरी की घटना में कमी आयी है।

बताया जाता है कि बीते माह स्क्रैप लदे दो कैम्फर वाहन को सीआईसीएफ जवानों ने पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले किया था। अब किरीबुरु शहर में नये युवा चोरी की राह पर बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *