Advertisement

अतिरिक्त जल दबाब व् बारिश के कारण खोला गया तेनुघाट डैम का दो रेडियल गेट

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला में पिछले दो तीन दिन से लगातार बारिश के बाद एक अक्टूबर को जिला के हद में तेनुघाट डैम के एक रेडियल गेट को खोला गया।

बताते चलें कि पहले से ही एक गेट खोला गया था। आज फिर से एक गेट खोला गया। इस तरह तेनुघाट डैम का दो रेडियल गेट खोला गया है। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी ने बताया कि दामोदर नदी पर स्थित तेनुघाट जलाशय का पानी लगभग 853.20 फीट बढ़ने की संभावना है।

जिससे डैम पर अतिरिक्त जल दबाब होने की संभावना है। इसे देखते हुए जलाशय का दो रेडियल गेट खोला गया है। जबकि जलाशय मे 865 फीट जल संरक्षण की क्षमता है। जबकि वर्तमान समय मे 852 फीट ही पानी को रखा जाता है। वहीं 882 फीट खतरे की निशान बताई गई है।

तेनु डैम का दो रेडियल गेट खोले जाने के बाद नदी मे पानी का बहाव लगभग 8915/ 252.28 क्यूसेक/क्यूबीक मीटर प्रति सैकेंड हो गया है। कहा गया कि नदी मे जाने वाले को हिदायत दी गई है कि अपने जानवरों सहित कोई भी व्यक्ति नदी मे न जाये, जिससे कोई नुकसान हो। वहीं इसकी जानकारी प्रशासनिक पदाधिकरी को दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *