Advertisement

खोला गया तेनुघाट डैम का दो रेडियल फाटक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डैम के दो रेडियल गेट को 30 अक्टूबर को खोल दिया गया।

जानकारी के अनुसार तेनु डैम मे अत्यधिक पानी आने के करण दो रेडियल फाटक खोला गया। विभाग द्वारा पत्राचार के माध्यम से बताया गया कि दामोदर नदी पर स्थित तेनुघाट जलशय का पानी लगभग 856.35 फीट बढ़ने की संभावना है, जिसको देखते हुए जलाशय का दो रेडियल गेट खोला गया है।

जबकि, उक्त जलाशय मे 865 फीट जल संरक्षण की क्षमता है, जबकि वर्तमान समय मे 852 फीट ही पानी को रखा जाता है । वहीं 882 फीट खतरे की निशानी बताई गई है। वहीं दो गेट खोले जाने के बाद नदी मे पानी का बहाव लगभग 7579.036 /214.78 क्यूसेक/क्यूबीक मिनट प्रति सैकेंड की रफ़्तार से पानी नदी मे बहाव हो रहा है।

इसे लेकर किसी को भी नदी में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। कहा गया है कि अपने जानवरों सहित कोई भी व्यक्ति नदी मे न जाये जिससे कोई नुकसान हो। इस संबंध में सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर ने बताया कि डैम के पिछले भाग से अधिक पानी आने के कारण सुरक्षा को देखते हुए तत्काल दो गेट खोला गया है।

जरूरत पड़ने पर और भी गेट खोले जा सकते है। नदी किनारे रहने वाले स्थानीय रहिवासियों को इस बात की सूचना पहले से ही दे दी गई है। नदी तट के रहिवासियों से अपील की गयी है कि वे नदी किनारे से दूर रहें। वहीं दूरदराज से आये पर्यटक खुले फाटक का जमकर आनंद उठा रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *