Advertisement

वर्षाजल के अधिभार को लेकर खोला गया तेनुघाट डैम का दो रेडियल गेट

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम पर अतिरिक्त दबाब के कारण 18 जून को स्थानीय प्रशासन की सहमति के बाद डैम का दो रेडियल गेट (ऊपरी फाटक) खोला गया।

इससे पहले तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने अलर्ट जारी किया था। साथ ही बताया कि लगातार हो रहे बारिश के कारण डैम का जल स्तर में अचानक वृद्धि होने की सूचना की वजह से डैम का दो फाटक खोला गया है। कहा कि दो फाटक खोलने से लगभग 2,200 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।

उन्होंने बताया कि पानी छोड़े जाने से पहले नदी किनारे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधक सहित प्रशासनिक पदाधिकारी को सजग कर दिया गया था। साथ ही दामोदर नदी के किनारे रहने वाले रहिवासियों को सचेत कर दिया गया कि वे नदी तट पर नहीं जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *