Advertisement

नक्सली संगठनों के विरूद्ध कार्रवाई में दो नक्सली गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला में नक्सलियों के विरुद्ध चलाये गये संयुक्त अभियान में जिला पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार नक्सलियों में अलब्रेट लोमगा उर्फ रेंगो लोमगा तथा विकास लोमगा उर्फ रापा लोमगा उर्फ गबरी लोमगा उर्फ बालका लोमगा बताया जा रहा है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक राँची के निर्देश के बाद झारखंड पुलिस, कोबरा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, झारखंड जगुआर एवं अन्य केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा सभी नक्सली संगठनों के विरूद्ध लगतार कार्रवाई की जा रही है। इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठन के विरूद्ध निरंतर सफलता भी मिल रही है।

बताया जाता है कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान/सारंडा क्षेत्र में पुलिस एवं सुरक्षा बलों को नुकसान पहुॅचाने तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए लगातार भ्रमणशील है। इस दस्ते पर प्रभावी कार्रवाई हेतु समय-समय पर प्राप्त आसूचना के आधार पर संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस क्रम में बीते 9-10 अक्टूबर की रात्रि पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी में पुलिया को आईईडी लगाकर नक्सलियों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया था। इस संदर्भ में छोटानागरा थाना में 10 अक्टूबर को कांड क्रमांक 21/2025, धारा 326़(ख)/3(5), बीएनएस, लोक सम्पति नुकसान निवारण अधिनियम-1984 की धारा 4, 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17 सीएलए एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात् मानवीय एवं तकनिकी साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल 2 (दो) संदिग्धो को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा नक्सल गतिविधियों में शामिल रहिवासियों से अपील की है कि वे झारखंड सरकार के प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाए तथा समाज की मुख्य धारा से जुड़ें।
संचालित नक्सल विरोधी अभियान में वर्तमान रहिवासी छोटानागरा थाना क्षेत्र के नुरदा तथा स्थायी रहिवासी बंदगाॅव थाना क्षेत्र के सिंकल रहिवासी जोसेफ लोमगा उर्फ भगवान लोमगा का 19 वर्षीय पुत्र माओवादी दस्ता सदस्य अलब्रेट लोमगा उर्फ रेंगो लोमगा तथा वर्तमान पता नुरदा थाना छोटानागरा तथा स्थायी पता ग्राम सिंकल थाना बंदगाॅव जिला पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) रहिवासी स्व. सतरी लोमगा का 20 वर्षीय पुत्र माओवादी दस्ता सदस्य विकास लोमगा उर्फ रापा लोमगा उर्फ गबरी लोमगा उर्फ बालका लोमगा शामिल है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर 9 बोल्ट का बैट्री 22 पीस तथा बिजली का तार लगभग 200 मीटर बरामद किया गया है। अभियान दल में चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ 26 बटालियन के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *