Advertisement

गोमियां-कथारा मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत

दुर्घटना में एक की मौत एक घायल
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां थाना (Gomian Police station) के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप गोमियां-कथारा मुख्य मार्ग पर 23 मार्च कि सुबह दो मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गया। इस सड़क दुर्घटना में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया, जबकि दुसरा बाइक चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कथारा बांध कॉलोनी निवासी महेंद्र यादव पिता स्वर्गीय बिगन गोप बिरसा अपने ससुराल से घर लौट रहा था। इस दौरान हजारी मोड़ पटवा बस्ती निवासी सूरज प्रसाद 1/B स्थित दुकान में काम करने अपनी बाइक क्रमांक JH09AV/4880 से जा रहा था। अचानक स्वांग डीएवी स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार हजारी मोड़ निवासी सुरज के बाइक से जा टकराया। जिससे दोनों मोटरसाइकिल की धज्जियां उड़ गई एवं गंभीर रूप से घायल अवस्था में बांध निवासी महेंद्र यादव को गोमियां के सेवा सदन हॉस्पिटल लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांचोपरांत महेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में गोमियां थाना पीएसआई महावीर पंडित ने बताया कि घटना की छानबीन कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृतक महेंद्र यादव के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और दो बेटी है। इस घटना घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *