Advertisement

दो माइनिंग कर्मियों का अधिकारी संवर्ग में प्रोन्नति पर सम्मान सह विदाई समारोह

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के एकेकेओसीपी खासमहल परियोजना से माइनिंग स्टाफ से अधिकारी संवर्ग में प्रोन्नति पाए अरुण कुमार सिंह और कृष्ण चारी हेंब्रम का इनमोसा ने 28 जून को खासमहल रेस्ट हाउस में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया।

समारोह के विशिष्ट अतिथियों में इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, प्रबंधक राजीव रंजन, ढोरी क्षेत्रीय सचिव पवन सिंह, कारो सचिव निरंजन सिंह, कार्मिक प्रबंधक रमेश कुमार, राकेश रंजन आदि ने दोनों पदोन्नत साथियों को अपना आशीर्वचन और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्षेत्रीय सचिव डी पी मौर्य ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपस्थित सभी गणमान्य जनों का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि इनमोसा ही एकमात्र संगठन है जो माइनिंग संवर्ग में कार्य कर रहे स्टाफ के हितों का ख्याल रखता है। स्टाफ के रूप में जिम्मेदारी निभाने के बाद अधिकारी संवर्ग में प्रोन्नत होने पर वे ज्यादा कुशलता से कंपनी के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान देते है।

खासमहाल सचिव शैलेन्द्र ने इनमोसा सदस्यों का उक्त आयोजन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए साधुवाद दिया। समारोह में मुख्य रूप से शिव विनय, प्रगति सिंह, एस एच पूर्ति, मिथलेश, रामसुंदर, रमेश पासवान, भूषण मांझी, खेलु महतो, तुलसी, लखन, पंकज, शिवलाल, कविश, अनिल, सुरेंद्र, कैलाश, बुधन, विनोद मंडल, दीपक, जितेंद्र मांझी, मनोज सवैयाँ, मेघनाथ, जयदेव, श्रीसंत आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *