Advertisement

कुमारडुंगी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो मासूम की मौत, चार घायल

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में निर्माणधीन कच्चा दीवार गिरने से उसमें दबकर दो बच्चों की मौत हो गयी। वहीं अन्य दो बच्चों सहित एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। घटना बीते 17 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि घटना के समय गांव के लगभग आधा दर्जन बच्चे एक साथ भोजन करने के बाद खेलते-खेलते देवानंद पान के घर के आंगन में सो गये। रात के करीब नौ बजे वहीं पर निर्माणाधीन दीवार अचानक बच्चों के उपर गिरी। इससे वहां सो रहे बच्चे दब गये। आनन फानन में देवानंद पान ने चार बच्चों को खिंचकर मलवे से बाहर निकाला।

पर दो बच्चे शिवा पान व मुन्ना पान वहीं दब गये। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहा, पर शिवा पान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने मुन्ना पान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया। वहां के चिकित्सकों ने मरहम-पट्टी कर चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मुन्ना पान की भी चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शिवा पान के शरीर का एक एक अंग टुटकर चुर हो गया है। दोनों के मुंह से काफी खुन निकल रहा था। घायलों में देवानंद पान, सुनिता पान, सोमनाथ पान व अर्जुन पान शामिल हैं। उक्त हृदय विदारक घटना के बाद रहिवासियों ने जिला प्रशासन से जाँच एवं सहयोग की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *