Advertisement

मुख्य सड़क पर दो बाईक के बीच भिड़ंत में नाबालिग छात्र सहित दो घायल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नईबस्ती ईट भट्टा कॉलोनी समीप मुख्य सड़क में विपरीत दिशा से आ रही दो बाईक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्र दिलशाह अंसारी सहित दो सवार घायल हो गये। घायल छात्र को तत्काल डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया।

जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु बीजीएच बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया है। वही घायल दूसरा बाइक चालक गोविंदपुर कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है, जो घटना के बाद बाइक को घटना स्थल में ही छोड़ कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची बोकारो थर्मल थाना की पुलिस दुर्घटना ग्रस्त दोनो बाइक को जप्त कर थाना ले गई।घायल छात्र इंडियन स्कूल बोकारो थर्मल के कक्षा आठ में पढ़ता है। घायल युवक नावाडीह प्रखंड के हद में पेंक थाना क्षेत्र उपरघाट के कोरियाबेड़ा गांव का रहने वाला है। वह 25 सितंबर को अपनी बाइक से विद्यालय जा रहा था। इसी बीच उसका बाईक सामने से आ रहे दूसरी बाईक से टकरा गया।

इस सम्बंध में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल से दोनो बाईक को जप्त कर मामले की जांच एवं बाइक छोड़ कर फरार दूसरा बाइक चालक की पहचान बाइक नम्बर के आधार पर किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *