Advertisement

बकरी चोर का पीछा करने के क्रम में सड़क दुर्घटना में दो घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। मारुति वैन में बैठे बकरी चोर का पीछा करने के क्रम में बाईक सवार युवक व् बाईक चालक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों का इलाज सेवा सदन हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां कथारा मुख्य मार्ग में स्वागं वन बी स्थित मार्केट के समीप 31 जुलाई को मारुति वैन से भाग रहे चोर को पकड़ने के प्रयास में मोटरसाइकिल से पीछा करने के दौरान हजारी टोला वैध टोला के 55 वर्षीय रामकुमार प्रजापति ने बाईक से फल विक्रेता को टक्कर मार दी। जिससे फल विक्रेता और बाईक चालक दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामकुमार प्रजापति सड़क पार कर रहे फल विक्रेता अवध नाथ गुप्ता को मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्वागं दक्षिणी पंचायत के पंसस सैफ अली ने स्थानीय रहिवासी ओमप्रकाश एवं नितेश कुमार के सहयोग से दोनों घायलों को नजदीक के सेवा सदन हॉस्पिटल लेकर आए।

जहां प्राथमिक उपचार करा कर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गयी। डॉक्टरों के अनुसार रामकुमार प्रजापति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार प्रजापति के अनुसार मारुति वैन में बैठे चोर बकरियों को चुरा कर तेज गति से गोमियां की ओर भाग गए। इसी क्रम में यह घटना घटी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *