Advertisement

बाइक की ठोकर से दो घायल, दोनों की हालत गंभीर

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (प. सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा थाना क्षेत्र के लालजी हाटिंग मुख्य सड़क पर एक युवक ने नाबालिक युवती को तेज गति से मोटरसाइकिल से धक्का मारकर घायल कर दिया। इस क्रम में बाइक चालक युवक स्वयं भी बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों की मदद से दोनों घायलों को गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त दुर्घटना 2 अप्रैल की शाम 7 बजे की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिक अपने पिता विशाल हेंब्रम गुवा बाजार से सब्जी खरीद कर अपने घर लालजी हाटिंग जा रही थी। तभी हिरजी हाटिंग में मां मंगला उषा पर्व की पूजा अर्चना कर नुईया रहिवासी कृष्णा नायक का 19 वर्षीय पुत्र सुजल नायक तेज गति से मोटरसाइकिल से वापस अपने घर नुईया जा रहा था।

लालजी हाटिंग पहुंचने पर गुवा बाजार से सब्जी खरीद लौट रही नाबालिक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

रहिवासियों के अनुसार इस दुर्घटना में नाबालिक लड़की की कमर में गंभीर चोट लगी है। वही मोटर साइकिल चालक को सर, चेहरा तथा पांव में चोट लगी है। साथ ही उसके सर से काफी रक्तस्राव भी हो रहा था। चिकित्सको द्वारा दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *