Advertisement

पानी बढ़ने से तेनुघाट डैम का दो गेट खोला गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के वजह से तेनुघाट डैम के जलस्तर में वृद्धि देखा जा रहा है। इसे लेकर विभाग द्वारा 4 जुलाई को तेनुघाट डैम का दो रेडियल गेट को खोल दिया गया।

जानकारी के अनुसार तेनु डैम से लगभग 6767 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। उक्त बात कि जानकारी नोडल पदाधिकारी बाढ़ नियंत्रण कोषांग तेनुघाट बांध प्रमंडल पंकज कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है, जिसको लेकर तेनुघाट डैम प्रबंधन ने दो गेट खोल दिया है।

जबकि पहले से ही एक गेट खुला हुआ था। 4 जुलाई को एक गेट खोले जाने के बाद दामोदर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी के किनारे रहने वाले रहिवासियों को नदी के अंदर आने के लिए मना किया गया है। जलस्तर बढने के बाद वहां नदी के जल प्रवाह की चपेट में आ सकते हैं।

उन्होंने बताया कि तेनुघाट डैम में पानी की स्टोरेज क्षमता 882 फीट है। परंतु 882 फीट डेंजर लेवल होता है। इतनी पानी स्टोरेज करने से डैम से सटे गांवों में पानी भरने और खेत खलिहान डूबने का खतरा रहता है। इसलिए 852 फीट ही पानी स्टोरेज किया जाता है, जबकि वर्तमान समय में तेनुघाट डैम में 849.75 फीट पानी है।

ज्ञातव्य हो कि तेनुघाट डैम में कुल 18 फाटक लगा हुआ है, जिसमें 10 रेडियल और 8 अंडर सुलिस गेट लगाया गया है। तेनुघाट डैम एशिया महादेश के सबसे बड़ी मिट्टी से बनी डैम है। इस डैम का पानी बोकारो में बने बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro steel plant) के लिए आपूर्ति की जाती है। इसी डैम के पानी से पूरे बोकारो स्टील सिटी में रहने वाले लोगो के लिए भी पानी आपूर्ति होता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *