Advertisement

 दो पूर्व विधायको ने किया विद्यालय का उद्घाटन

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत में इंगलिश मीडियम अनिल सिंहा मेमोरियल स्कूल का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद एवं पूर्व विधायक बबीता देवी ने संयुक्त रूप किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रसाद और बबीता देवी ने कहा कि अंग्रेजी भाषा आज के समय की जरूरत है। इसका ज्ञान होना आज के नई पीढ़ी के बच्चों के लिए अति आवश्यक है। अंग्रेजी भाषा के अलावा उतनी ही जरूरत हमें अपनी मातृभाषा की भी है। ताकि आने वाले समय में बच्चे अपने आप को किसी भी क्षेत्र में कमजोर महसूस ना करें। पूर्व विधायकों ने स्कूल प्रबंधन को शुभकामनाएं दी।
गोमियां घोषित नगर परिषद के होल्डिंग टैक्स के संबंध में पूर्व विधायक प्रसाद ने रहिवासियों को जानकारी दी की गोमियां नगर परिषद विघटन के संबंध में वे मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। पूर्ण रूप से आशान्वित हैं, कि बहुत जल्द ही इसका विघटन हो जाएगा। जिससे स्थानीय रहिवासियों को इस कोरोना काल में अतिरिक्त बोझ से छुटकारा मिलेगा।
मौके पर मुखिया शांति देवी, ललिता देवी, धनंजय सिंह, चंद्रदीप पासवान, झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता अमित पासवान, बंटी उरांव, विनोद प्रजापति, मंटू यादव, श्याम सुंदर यादव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *