Advertisement

नशे में धुत्त दो मनचलों की हुई जमकर धुनाई

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। प्लस टू हाई स्कूल के समीप शराब के नशे में धुत मनचलों की ग्रामीण रहिवासियों ने तब जमकर धुनाई कर दी जब मनचले स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी की कोशिश कर रहे थे। मौके पर पहुंची गोमियां पुलिस ने दोनों मनचलो को हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां स्थित प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आती युवतियों को नशे में धुत्त दो युवक 30 अक्टूबर को छेड़खानी करने लगे। बात बढ़ता देख कुछ युवती दौड़कर इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। स्कूल प्रबंधन तुरंत स्कूल के बाहर आकर दोनों मनचलो को कब्जे में करने की कोशिश की। इसी बीच अगल-बगल के ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए और उन दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

बताया जाता है कि पकड़े गये दोनों युवक गोमियां बेलाटांड के रहने वाले हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना गोमियां थाना को दी गई। मौके पर गोमियां थाना पुलिस बल पहुंची और दोनो युवकों को अपने साथ पकड़ कर थाने ले गयी।

इस अवसर पर पीड़ित युवतियों ने रोते हुए बताया कि स्कूल आते वक्त दोनों युवक बदतमीजी पर उतर आए और तरह-तरह की बातें करने लगे। वही स्कूल प्रबंधन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतों से कैसे यहां बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *