Advertisement

बीएसएल में दो दिवसीय सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में बोकारो इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के 22 अधिशासीयों के लिए दो दिवसीय सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 5 एवं 6 दिसंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में फैकल्टी के रूप में वैसे अधिकारी शामिल हो रहे हैं जो पूर्व में मेसर्स एएसके इएचएस द्वारा ट्रेन दि ट्रेनर कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में 5 दिसंबर को बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवा) बी. के. सरतापे, महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) एस. के. भगत उपस्थित थे। मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवा) सरतापे ने सभी को सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सरतापे ने स्टील प्लांट में सेफ्टी की अहमियत पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम से कहे गये बातों को अपने सहमर्मियों से भी साझा करने की अपील की। महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) भगत ने भी सभी प्रतिभागियों से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजन मे ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग से वरीय ऑपरेटिव राकेश कुमार, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह तथा इंस्ट्रक्टर अर्जुन प्रसाद बाउरी का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *