Advertisement

चांदो में दो दिवसीय खेलाचंडी मेला का समापन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चांदो पंचायत के खाजो नदी किनारे स्थित मां खेलाचंडी मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय खेलाचंडी मेले का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन पूजा कमेटी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह, सचिव बरूण कुमार नायक, कोषाध्यक्ष अजय कुमार नायक ने बताया कि एक दिन पूर्व 16 जनवरी को मां खेलाचंडी की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजारी वीरू तिवारी द्वारा पूजा-अर्चना पश्चात मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। मेला का समापन 17 जनवरी को किया गया।

बताया जाता है कि उक्त मेले में चांदो सहित बसेरिया, गर्री, भूलन खेतको, खूंटा, मधुपुर, रोहर, मायापुर आदि ग्रामीण क्षेत्र के रहिवासी उपस्थित होकर मेले का लुफ्त उठाया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
मेला के आयोजन में सहयोगी के तौर पर अमर सिंह, सिकंदर भुइयां, कमल रजवार, शिवकुमार सिंह आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *