प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चांदो पंचायत के खांजो फुलझरना तट स्थित मां खेलायचंडी मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय भव्य मेला का 17 जनवरी को विधिवत समापन हो गया।
इस अवसर पर पुजारी बीरू तिवारी, संजय तिवारी, महेंद्र तिवारी आदि ने पूजा की सभी रस्म पूरी की। मेले में आगंतुक सैकड़ो महिला, पुरुष, बच्चे, बच्चियां, बुजुर्ग आदि ने क्रमवार मां खेलायचंडी का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजित दो दिवसीय मेला के बारे में जानकारी देते हुए बुजुर्ग सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया कि यह मेला अन्यत्र आयोजित होता था, जिसे वर्ष 1951 में उक्त स्थल पर स्थापित किया गया। कहा कि मेला में विधि व्यवस्था को लेकर पेटरवार थाना की पुलिस टीम भी पहुंची हुई थी।
मौके पर बुजुर्ग कुलदीप सिंह सहित मुखिया पति राजेंद्र नायक, अध्यक्ष दारा सिंह, सचिव अजय सिंह, मेला प्रभारी शिवकुमार सिंह, सहयोगी गुजा सिंह, वरुण नायक, राजेंद्र सिंह, आशीष नायक, रामटहल नायक, साधु नायक, महेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कांग्रेस नायक सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालू रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply