Advertisement

पंचायत सचिवालय में दो दिवसीय जल जीवन मिशन प्रशिक्षण शिविर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के कथारा पंचायत सचिवालय में 5 मार्च को दो दिवसीय जल जीवन मिशन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में कथारा तथा बांध पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जल सहिया व् वाटसन कमिटी सदस्यगण शामिल थे।

आयोजित शिविर में बाँध पंचायत और कथारा पंचायत के सभी ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में जलापूर्ति तथा जलकर वसूली को लेकर हो रहे परेशानियों को रखा।

इस अवसर पर गोमियां ब्लॉक के अनीरुध कुमार ने बताया कि जल हमारे जीवन में कितना महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन से 2024 में सभी ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक पानी का कनेक्शन के साथ पानी की पूरी व्यवस्था करना निश्चित किया गया है।

जलापूर्ति को लेकर उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक को प्रतिदिन 55 लीटर पानी मिलना चाहिए। कुमार ने बताया कि जहां से हमारा पानी का बोरिंग होना है, वहां पानी की मात्रा कम से कम 30 वर्ष तक चले।

मौके पर कथारा पंचायत की मुखिया पूनम देवी, पंचायत समिति सदस्य निभा देवी, दुलारी देवी, बांध पंचायत के उप मुखिया चंद्रदेव यादव, वार्ड सदस्य आशा देवी, राजेश पांडेय, रीता देवी, वीरेंद्र पांडेय, रोजी लुईस, राजकुमार, गुलटन यादव, जल सहिया गुलिस्ता कमाल, पूनम देवी, सुमन देवी, नैना देवी, लीला देवी, चमेली देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, गीत देवी, वाटसन कमिटी सदस्य सह क्षेत्र के समाजसेवी मणिलाल सिंह सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *