Advertisement

सोनपुर मेला में पहली बार दो दिवसीय हरिहर क्षेत्र साहित्योत्सव का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले में 26 नवंबर को दो दिवसीय साहित्योत्सव का शुभारंभ किया गया। मेले के ज्ञात इतिहास में पहली बार जिला प्रशासन की ओर से ऐसा आयोजन किया गया। दो दिवसीय साहित्य उत्सव का समापन 27 नवंबर को होगा।

मेला के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर इसके उद्घाटन के पश्चात तेरा मेला पीछे छूटा… विषय पर परिचर्चा की गयी, जिसमें प्रख्यात साहित्यकार अरुण कमल, रत्नेश्वर सिंह और साहित्यकार सुरेन्द्र मानपुरी ने भाग लिया। इस सत्र का संचालन जयप्रकाशजी ने किया।

इस अवसर पर जिला निबंधक गोपेश कुमार चौधरी ने हरिहर क्षेत्र का मोमेंटो प्रदान कर साहित्यकारों को सम्मानित किया। दूसरे सत्र में बटोहिया साहित्य में लोक विषय पर संवाद में साहित्यकार पृथ्वीराज सिंह, अनीश अंकुर, जय प्रकाश और उत्कर्ष आनंद भारत’ ने अपने विचार व्यक्त किए। इस सत्र का संचालन अभिषेक भोजपुरिया ने किया। तीसरे सत्र में कथा तथा उपन्यास की चुनौतियां, चौथे सत्र में कवि से बातचीत और पांचवें सत्र में कविता पाठ मेले के सांस्कृतिक स्वरूप में एक नया सर्जनात्मक स्वाद दे गया। उद्घाटन सत्र के प्रारंभ में संजय भारद्वाज ने साहित्य उत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *