Advertisement

नेहरू युथ क्लब सोसोपी में द्वि-दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट समारोह सम्पन्न

अनुशासन, एकजुटता और प्रेमभाव से खेले तथा नशापान से दूर रहें-विधायक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर प्रखंड के नेहरू युथ क्लब सोसोपी द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता 18 जनवरी को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया।

फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश प्रधान उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने विधायक का गुलदस्ता भेंट कर हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक ने फाइनल मुकाबले में पहुँची दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। साथ ही नेहरू युथ क्लब सोसोपी के सुंदर आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को साधुवाद दी। उन्होंने उपस्थित दर्शकों और खिलाड़ियों को क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा घटित घटनाओं से अवगत कराते हुए सजग रहने की अपील की और हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शाम एवं रात में अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया। साथ ही गजराजों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

विधायक ने खिलाड़ियों को अनुशासन, एकजुटता और प्रेमभाव से खेलने तथा नशापान से दूर रहने का संदेश दिया। फाइनल मैच का शुभारंभ विधायक सिंकू ने फुटबॉल को किक मारकर किया। ज्ञात हो कि फाइनल मुकाबला कोचड़ा एफसी और ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया, जिसमें कोचड़ा एफसी ने टूर्नामेंट जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान ब्लैक पैंथर, तीसरा स्टोन ईस ब्लैक और चौथा स्थान केरला ब्लास्टर ने प्राप्त किया। विधायक ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

मौके पर कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंकु, कमिटी अध्यक्ष श्रीराम लामाय, राजू हेंब्रम, रंजन गोप, जगदीश बोयपाई, कुंज बिहारी बोयपाई, रमेश लामाय, फ्रांसिस बोयपाई, लक्ष्मण बोयपाई तथा नेहरू युथ क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *