फुटबॉल खेलने से शारीरिक फिटनेस बढ़ती है-बालेश्वर उरांव
प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के हिरजी हाटिंग स्थित कारों कुंज फुटबॉल मैदान में 28 दिसंबर को दो दिवसीय दुचा टोप्पो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया।
टूर्नामेंट का आयोजन कारो कुंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से किया गया है, जिसमें कुल 24 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिलबाग सिंह और मुकुंद बोसा ने स्वर्गीय दुचा टोप्पो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उद्घाटन मुकाबला बेटा ब्रदर्स टीम और बुरुहुन टीम के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया। पेनल्टी में बुरुहुन टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि ने पहला गोल करने वाले खिलाड़ी विजेता बुरुहुन टीम को नगद ₹3000 एवं उप विजेता बेटा ब्रदर्स टीम को ₹1500 देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव ने कहा कि शारीरिक, मानसिक, स्वास्थ्य, सामाजिक जुड़ाव और व्यक्तिगत विकास के लिए खेल जरूरी है। कहा कि फुटबॉल खेलने से शारीरिक फिटनेस बढ़ती है। इसकी गतिशील और उच्च-तीव्रता हृदय प्रणाली को मज़बूत बनाकर, सहन शक्ति, गति, चपलता और समन्वय में सुधार लाती है।

कारो कुंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा बताया गया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 दिसंबर को खेला जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु शामिल होंगे। मैच संचालन में रेफरी रोहित जेराई तथा लाइन मैन सुप्रीत किसान और मैक्स भांगड़ा का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर कारों कुंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से भादों टोप्पो, अजय लकड़ा, विष्णु किसान, कानु लोहार, रोहन लकड़ा, अर्जुन सुरीन, आकाश बड़ाईक सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply