Advertisement

करगली मे दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज

खेल के प्रति अनुशासन सफलता का मूल मंत्र है-विधायक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला एथलेटिक संघ के तत्वावधान में बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल मैदान करगली में दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने 29 अप्रैल को किया।

मौके पर अलग-अलग खिलाड़ियों की टोली ने आकर्षक मार्च पास्ट कर प्रतियोगिता का आगाज किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले से विभिन्न खेलो के लिए सैकड़ो खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर 16 और अंडर 18 के विभिन्न खिलाड़ी शामिल है। प्रतियोगिता में विभिन्न दूरी के दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक शामिल है।

इस अवसर पर विधायक सिंह ने उपस्थित अतिथियों के साथ जिला एथलेटिक्स संघ के ध्वजारोहण और खेल प्रतीक गुब्बारे को उड़ा कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। साथ हीं उन्होंने कहा कि खेल के प्रति अनुशासन सफलता का मूल मंत्र है। कोई भी हारने वाले खिलाड़ी इस खेल को अंतिम ना समझे। मेहनत करें और जो खामियां है उसे दूर करें। जिला का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करें। उन्होंने कहा कि खेल सभी को निरोगी रखने में सहायक है।

खेल सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देता है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, कांग्रेसी नेता परवेज अख्तर सहित ए एल चक्रवर्ती, प्रकाश कुमार, लीलघारी गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *