Advertisement

प्रेमचंद रंगशाला में दो दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यक्रम का आगाज

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में 25 नवंबर को दो दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यक्रम का आगाज किया गया। उक्त जानकारी कलाकार साझा संघ के सचिव एवं प्रसिद्ध टीवी कलाकार मनीष महीवाल ने दी।

ज्ञात हो कि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) एवं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 25 एवं 26 नवम्बर को सायं 6 बजे से प्रेमचंद रंगशाला पटना में दो दिवसीय शास्त्रीय नृत्यों का कार्यक्रम रंगायन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को बिहार संगीत नाटक अकादमी का सहयोग प्राप्त है।

महीवाल ने बताया कि 25 नवम्बर को महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की निदेशक रूबी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव दयानिधान पांडेय तथा बिहार संगीत नाटक अकादमी के सचिव अनिल कुमार सिन्हा ने किया।

उन्होंने बताया कि 25 नवंबर की संध्या पटना की नीलम चौधरी एवं दल द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की गयी, जिसमें सुब्रत पंडित, रश्मि चौधरी, शाहिद वारसी, संदीप सरकार, सलोनी मल्लिक, शालिनी सिंह एवं मानसी मेहा ने भाग लिया। संगीत चंद्रचूड़ भट्टाचार्या का था। इन्होने कत्थक प्रवाह के अंतर्गत मधुराष्टक, नृत्य अंग तथा सूफी थीम पर आधारित अभिनय की प्रस्तुति की।

इसके बाद वाराणसी की आरती थापा एवं दल द्वारा भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति की गयी, जिसमे नेहा कुमारी, अदिति सिंह, अनामिका प्रसाद, राम बाबु एवं रतन गोंड शामिल थे। इन्होने आन्गिकम भुवनम श्लोक, मयूर अलारिपू ताल- मिश्रा चापू, कीर्तनम- राग चतुर्दशी ताल आदि ताल तथा तिल्लाना राग- कदनाकुठुहलम ताल आदि ताल की प्रस्तुति की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *