Advertisement

डीएवी ढोरी में दो दिवसीय सीबीएसई शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षण कार्य को सुचारू एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया जाता हैI इस संदर्भ में सीबीएसई सीओई पटना के तत्वाधान में 3 नवंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो डुमरी पथ पर मकोली के समीप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी सीसीएल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए इस तरह की कार्यशाला अनिवार्य एवं उपयोगी माना जा रहा है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यशाला में डीएवी ढोरी के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।
इस अवसर पर कार्यशाला कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचारण व दीप प्रजवलित कर किया गया।

डीएवी ढोरी के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे शिक्षको के लिए अत्यंत लाभदायक बताया। विषय विशेषज्ञ के रूप में सीबीएसई द्वारा नियुक्त रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ अनिल कुमार और कृशानु नाग उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ से दोनों आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।

मौके पर अतिथि के रूप में अन्य डीएवी स्कूल के प्राचार्य यथा डीएवी दुग्था के प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा, बीआरएल डीएवी भंडारीदह के प्राचार्य आर के सिंह तथा डीएवी कथारा के प्राचार्य बिपिन राय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *