रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सीबीएसई व् सीओई के तत्वाधान में बोकारो के सेक्टर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के व्यावसायिक उत्थान हेतु आकलन और मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करना विषय पर 7 और 8 दिसंबर को दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन्स के रूप में जीजीपीएस सेक्टर-5 के प्राचार्य डॉ अभिषेक कुमार और एआरएस पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सरिता झा ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण मूल्यांकन की आधुनिक पद्धतियों से अवगत कराया।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कौशल आधारित मूल्यांकन, आउटकम आधारित शिक्षा, नवीन आकलन तकनीक और कक्षा-कक्ष में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने पर उपयोगी सुझाव दिए। शिक्षकों ने व्यवहारिक गतिविधियों, समूह कार्य और नए उपकरणों के प्रयोग के माध्यम से मूल्यांकन पद्धतियों को प्रैक्टिकली समझा।
इस अवसर पर मेजबान विद्यालय के प्राचार्य ए.के. मिश्रा ने कहा कि कार्यशाला से शिक्षकों की कार्यशैली में गुणात्मक सुधार होगा और छात्रों के सीखने के स्तर में वृद्धि होगी। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागी शिक्षकों के साझा अनुभवों, सकारात्मक फीडबैक और विद्यालय प्रबंधन द्वारा आभार प्रकट करने के साथ किया गया।
![]()













Leave a Reply