Advertisement

दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट दो दिवसीय शुरू

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बिनोद बिहारी महतो करगली फुटबॉल मैंदान में 4 दिसंबर को प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।

दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्धाटन बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने गेंद को किक मारकर तथा विधायक व् बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिला है।

बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि उक्त फुटबॉल टूर्नामेंट में बेरमो प्रखंड के दर्जनों पंचायतो की टीमें हिस्सा ले रहा है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ी चयनित होकर जिला स्तर पर होनेवाले खेल में भाग ले सकेंगे।

इस अवसर पर विधायक व् बीडीओ के अलावा जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, विधायक प्रतिनिघि उत्तम सिंह आदि ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *