प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा स्थित डेफफोडिल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यालय के निदेशक सुरेश कुमार के द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षको में गोविंद यादव, समीर नायक, गोवर्धन रविदास, रवि कुमार, नफीस अंसारी, जितेंद्र यादव, कमलनाथ टुडू, दीपक कुमार ठाकुर, नितेश कुमार एवं शिक्षिकाओं में अनुपमा, अन्नु, अनिता, शालिनी, तनुजा, पूनम, सुरभि, खुशी आदि की सहयोग से 26 एवं 27 दिसंबर 2025 को खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गया।
![]()













Leave a Reply