Advertisement

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य मार्ग पर स्थित अरजरी के समीप 6 दिसंबर को ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक आडवारा तथा तिरला के बताये जा रहे हैं। पुलिस घटना में शामिल ट्रक कॉ जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बगोदर के अडवारा से दो युवक अडवारा के जगेश्वर महतो एवं तिरला के सुरेश कुमार बाइक क्रमांक-JH011Z/9374 पर सवार होकर बोकारो जिला के हद में टेनुघाट जा रहे थे।

इसी बीच अरजरी के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही ट्रक क्रमांक-JH02AF/3521 ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुरेश कुमार की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार युवक जगेश्वर महतो बुरी तरह से घायल हो गए।

दुर्घटना की खबर पाकर विष्णुगढ़ पुलिस घायल युवक को इलाज हेतु अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में हीं उस युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद उक्त ट्रक को जब्त कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *