Advertisement

मधुकोण कम्पनी यार्ड से 40 पीस स्टील पाइप चोरी कर लोड करते रंगे हाथ दो गिरफ्तार

एक 22 चक्का टेलर, एक हाइड्रा क्रेन व् टेलर पर लोड 36 स्टील पाईप जप्त

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर पुलिस ने स्थानीय मानपुर स्थित मधुकोण कम्पनी के यार्ड में चोरी की एक बड़ी वारदात का उद्भेदन का दावा किया है। पुलिस ने यार्ड में सुरक्षा की दृष्टि से रखे आईओसीएल कम्पनी के कुल 40 पीस स्टील पाईप की चोरी करते दो आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में एक टेलर (रजिस्ट्रेशन क्रमांक-RJ01GB/5606) बाइस चक्का का चालक एवं हाइड्रा क्रेन (रजि. क्रमांक BR01GN/3191) का आपरेटर शामिल है।

पुलिस ने इन्हें चोरी से स्टील पाईप को टेलर में लोड कर ले जाते रंगे हाथ पकडा है। बताया जाता है कि थाना गस्ती पदाधिकारी द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए आईओसीएल कम्पनी का स्टील पाइप कुल 40 पीस जो उक्त 22 चक्का टेलर पर लोड था एवं हाइड्रा क्रेन की सहायता से टेलर पर लोड किया गया था, को जप्त कर लिया है। उक्त टेलर का चालक मगन गुर्जर पे० मांगीलाल गुर्जर सा० जाटिया थाना नसिराबाद जिला अजमेर तथा क्रेन चालक मंजय कुमार पे० प्रदीप राय ग्राम मनकौली जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा इस संबंध में सोनपुर थाना में कांड क्रमांक-556/25 धारा 303 (2), 317 (2), 317(5), 111(3) भारतीय न्याय संहिता दर्ज कर काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार छापामारी की जा रही है।
छापामारी में सोनपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजनन्दन, पुलिस अवर निरीक्षक वंदना कुमारी, के अलावा पुलिस कर्मी निखिल कुमार, पप्पु कुमार एवं
गृह रक्षक मधेश यादव शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *