वन महोत्सव को सफल बनाने में पौधशाला की अहम भूमिका
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राज्यस्तरीय वन महोत्सव के लिए सारण जिला के हद में सोनपुर के वन विभाग की पौधशाला लगभग 50 किस्म के पेड़-पौधों के वितरण के लिए पूरी तरह तैयार है।
राज्य सरकार ने वन महोत्सव के दौरान 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस पौधशाला से दो माह के भीतर ढ़ाई लाख पौधे वितरित किए जाने हैं।
सोनपुर के डाकबंगला के समीप लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि में यह सरकारी पौधशाला है, जिसकी हरियाली उस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों में पेड़ -पौधे लगाने की ललक पैदा कर रही है। इस पौधशाला में फलदार पौधों के अलावा इमारती लकड़ी वाले पौधे भी बड़ी संख्या में उगाए गए है। जिसकी सुबह से शाम तक तकनीकी ढंग से रख – रखाव हो रहा है।
उक्त पौधशाला में विभिन्न प्रजाति के आम, अमरूद, जामुन, लीची, बेल, शरीफा, अनार, आंवला के साथ -साथ सागवान, शीशम, गुलमोहर, कदंम, सहजन, महोगनी, अर्जुन, करंज, पीपल, यूकलिप्टस के साथ छायादार पौधे भी उपलब्ध हैं।
उक्त पौधशाला में क्षेत्र के रेंज अफसर सुषमा सिन्हा द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। पौधशाला की देखभाल के लिए वनरक्षी विशाल कुमार एवं वन कर्मी लाली राय के साथ – साथ कई कर्मी नियुक्त हैं। दो माह के भीतर ढाई लाख पौधे वितरित करने का लक्ष्य है। विदित हो कि बीते 14 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना स्थित सीएम आवास में आम का पौधा लगा कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव का उद्घाटन किया था। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में पांच करोड़ पौधा रोपण का लक्ष्य निर्धारित गया है।
![]()














Leave a Reply