प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के बाजार टांड़ स्थित बजरंग ज्वेलरी नामक दुकान का ताला तोड़कर बीते 13 जनवरी की रात अज्ञात चोरों द्वारा लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के सोना, चांदी के आभूषण की चोरी कर ली गयी।
बताया जाता है कि घटना की जानकारी दुकानदार को दूसरे दिन 14 जनवरी की सुबह जब अखबार विक्रेता दुकान का ताला टूटा पाया तो इसकी सूचना दुकान संचालक को मिली। जब दुकान संचालक नीलेश कुमार दुकान के अंदर प्रवेश किया तो आभूषण अस्त-व्यस्त थे तथा काउंटर से कीमती चांदी के थाली, कटौरी, चम्मच, ग्लास, मूर्ति, राखी एवं रिपेयरिंग के लिए रखे कान के टॉप्स एवं नोजपिन आदि जेवरात गायब मिले।
दुकान संचालक के अनुसार चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी लेकर चलते बने। घटना की सूचना पेटरवार थाना को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में सात नकाबपोश अपराधी दुकान के बाहर लगे बल्ब के वायर को काटकर दुकान के अंदर प्रवेश करते नजर आ रहे है।
पुलिस द्वारा चोरी में शामिल आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply