अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में जलालपुर एवं खैरा थाना क्षेत्रों में 30 जुलाई को पुलिस ने छापामारी कर कुल 550.96 लीटर अवैध शराब बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान 2 अवैध शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश में पुलिस द्वारा जिला के विभिन्न जगहों पर अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर खैरा थाना क्षेत्र से कुल 390.960 लीटर विदेशी शराब एवं 1 स्कॉर्पियो तथा जलालपुर थाना क्षेत्र से कुल 160 ली. देशी शराब एवं 1 टोटो बरामद कर 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जलालापुर थाना में कांड क्रमांक-162/25 एवं खैरा थाना में कांड क्रमांक-175/25 दर्ज किया गया है। कारोबार में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में मो० गरीब, पिता जिला- सारण। मो० इस्राईल, साकिन गुदरी बाजार सलापत गंज, थाना भगवान बाजार एवं सोनू कुमार जिला सारण। सुर्दशन राय, साकिन गदरी बाजार सलापत गंज, थाना भगवान बाजार शामिल है।
![]()













Leave a Reply