Advertisement

पच्चीस बच्चों का किया गया टीकाकरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सीएचसी पेटरवार (CHC Petarvar) के निर्देश पर 3 जुलाई को अंगवाली उत्तरी स्थित पंचायत सचिवालय में अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के पच्चीस छोटे बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य टीम ने बच्चों की देखभाल को लेकर माताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

टीकाकरण कर रही एएनएम प्रतिभा कुमारी (ANM Pratibha kumari) ने बताया कि कुछ माह पूर्व कोरोना महामारी को लेकर लगाए गये लॉकडाउन के कारण महिलाएं अपने बच्चों को टीकाकरण शिविर में लाने के लिये कतराती थी। वर्तमान माहौल में महामारी के लक्षण में सुस्ती देख अब शिविर में बच्चों को लेकर पहुंच रही है।

उन्होंने बताया कि आज महिलाओं को यह जनकारी दी गई कि टीकाकरण के बाद बच्चों की देखभाल कैसे करना है। स्वास्थ्य शिविर में सीएचओ शीला कुमारी, सहिया किरण देवी, सुमित्रा देवी आदि ने सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *