प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट गोनियाटो पंचायत के ग्रामीण स्टेडियम गोसाई टोंगरी गोनियाटो में युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
यहां आयोजित चाफ दिवसीय 14वां शिवनारायण महतो मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच 12 फरवरी को मंझलीटांड एवं गोनियाटो तुरीडीह के बीच खेला गया। फाइनल मैच का उद्धघाटन आजसू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो, समाजसेवी सीताराम सोरेन, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
टॉस जीतकर गोनियाटो तुरीडीह के टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 109 रन बनाए। जबाबी पारी खेलते हुए मंझलीटांड की टीम ने 8 ओभर में 8 विकेट खोकर 48 रन ही बनाए। खेल में गोनियाटो तुरीडीह की टीम विजेता बनी।

प्रतियोगिता का मैन ऑफ द मैच तुरीडीह के पवन कुमार व मैन ऑफ द सीरीज मंझलीटांड के योगेश कुमार को दिया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 10,000/- (दस हजार रुपए), द्वतिया पुरुस्कार 7000/- (सात हजार रुपये) एंव कप देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर दामोदर महतो, कमलेश महतो, कपिल तुरी, पोस्टमास्टर जितेंद्र महतो, वार्ड सदस्य कमलू नायक, टिकैत सिन्हा, आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश महतो, सचिव दिलीप मरांडी, महेंद्र महतो, उपाध्यक्ष शैलेश बाबू, कोषाध्यक्ष काजल कुमार, विजय कुमार, होरिल महतो, छत्रधारी महतो, छुटू कुमार, विक्की कुमार, कृष्ण कुमार, रूपेश नायक, वीरेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, चन्दन कुमार, अशोक तुरी आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply